ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

नशीली दवाओं से रहे दूर

 


नशीली दवाओं से रहे दूर

सोनभद्र। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं राम सुलीन सिंह माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार आज दिनांक 27.06.2025 को साईं हाॅस्पिटल, राबर्ट्सगंज जिला-सोनभद्र International Day Against Drug Abuse and lllicit Trafficking विषय पर विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन माननीय राहुल सिविल जज, सी0डि0 सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान शमशेर बहादुर सिंह, चीफ एल.ए.डी.सी, डाॅ0 अनुपमा सिंह, डायरेक्टर साईं हाॅस्पिटल, डाॅ0 संजय सिंह, डाॅ0 किरन सिंह, डाॅ0 रोजी सिंह, सोनभद्र एवं श्री दीपन कुमार पराविधिक स्वयं सेवक/अधिकार मित्र तथा 50 आमजन और युवावर्ग उपस्थित रहे।

             सिविल जज, सी0डि0 सचिव(पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र उपस्थित लोगों को International Day Against Drug Abuse and lllicit Trafficking के बारे में विस्तार से बताया गया तथा नशीली दवाओं के दुरूपयोग के खतरों के बारें में बताया गया एवं मादक दªव्यों के सेवन, उससे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों, निर्भरता के मुद्दों और विभिन्न उपचारों दृष्टिकोणों के बारें में उन्हे जागरूक किया गया।

       शमशेर बहादुर सिंह, चीफ एल.ए.डी.सी, द्वारा बताया गया कि नशीनी दवाओं का सेवन व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है, नशे की लत कई बार व्यक्ति को अपराध की ओर ले जाती है। मादक पदार्थो के दुष्प्रभाव, नशा मुक्ति के उपाय, पुनर्वास की आवश्यकता, निःशुल्क विधिक सहायता तथा एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों के बारे में जागरूक किया गया।

             इसके अलावा उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार आज दिनांक 27.06.2026 को राहुल, सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा जनपद सोनभद्र में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का निरीक्षण तथा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे एवं वृद्धाश्रम में कुल 46 वृद्ध उपस्थित पाये गये।

    सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा उपस्थित वृद्धजनों को उनके अधिकार के सन्दर्भ मंे बताते हुए कहा गया कि ढलती उम्र की समस्यांआंे की गंभीरता को महसूस करते हुए भारत सरकार ने इनसे निपटने के लिए कई नीतियां और योजनाएं बनायी है। सरकार वयोवृद्धता से संबंधित मैड्रिड अन्तर्राष्ट्रीय कार्य योजना सहित वयोवृद्धता के बारे मे विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय कार्य योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए भी प्रतिबद्ध है। अभिभावकों और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण से संबंधित कानून 2014, इस कानून मे माता-पिता/दादा-दादी को उनके बच्चों से आवश्यकतानुसार गुजारा भत्ता दिलवाने की व्यवस्था है तथा वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के प्रावधानों एवं शासन द्वारा वृद्धावस्था पेंशन व चिकित्सा संबंधी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया।

      यह जानकारी श्री राहुल, सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गयी हैं।

Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments