पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स नियमित टीकाकरण कार्यक्रम एवं आगामी पल्स पोलियो अभियान (28 जून 2026) की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा अभियान की तैयारियों, माइक्रोप्लान, प्रशिक्षण, निगरानी एवं नियमित टीकाकरण की प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। बैठक में डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधियों द्वारा गत चरण की उपलब्धियों एवं कमियों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दिसम्बर-2025 चरण में चिन्हित कमियों का प्रभावी निराकरण करते हुए पल्स पोलियो अभियान जून-2026 की सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूर्ण की जाएं। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने यू-विन पोर्टल पर प्रदर्शित एंटीजनवार ओवरड्यू बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं डाटा अपलोड एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे तक टीकाकरण सेवाएं पहुंचाकर जनपद में शत-प्रतिशत प्रतिरक्षण का लक्ष्य प्राप्त किया जाए। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी रमेश कुमार मिश्रा, डॉ0 गिरधारी लाल, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments