बभनी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार घायल


सोनभद्र, बभनी क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार बुझावन 25 पुत्र भीम सिंह व राजेश कुमार 24 पुत्र रामलखन निवासी आरंगपानी थाना म्योरपुर मोटरसाइकिल से बभनी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही पेट्रोल पंप के पास पहुंचे विपरीत दिशा से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जिसमें बुझावन की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बुझावन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सूचना पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

 प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि घायलों की पहचान हो गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla