ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

जिलाधिकारी ने किया पिपरहवा में सड़क का लोकार्पण

 


जिलाधिकारी ने किया पिपरहवा में सड़क का लोकार्पण


ग्रामीणों को मिली कच्ची सड़क और कीचड़ से मुक्ति,

सोनभद्र, म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुदरी के पिपरहवा गोंडान टोला में एक करोड़ 96 लाख रुपए से निर्मित दो किमी 300 मीटर लंबी सड़क का राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड जिलाधिकारी चर्चित गौंड ने शनिवार को देर शाम लोकार्पण किया।  और कहा कि पहले ग्रामीणों को गांव के बाहर जाने से पक डंडी और बरसात में कीचड़ युक्त रास्ते से गुजरना पड़ता था। सड़क बन जाने से अब बस्ती तक वाहन पहुंच सकेगा, और गर्भवती ,महिलाओं और बीमार मरीजों को दो किमी पैदल चल कर बाहर जाने से राहत मिलेगा। संजीव गोंड ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सभी टोले को पक्की सड़क निर्माण कर मुख्य मार्ग से जोड़ा जाए। सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आदिवादी क्षेत्रों में सड़क बिजली, पानी,शिक्षा स्वास्थ्य की सुविधा सभी को मिले इसके लिए तेजी से प्रयास हो रहा है। उन्होंने पंचायत भवन पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सबसे बड़ी समस्या आदिवासियों में जमीन की है नाम किसी का और कब्जा के साथ घर खेती बारी, कुआं बावली सब होते हुए बाहरी लोगों का नाम कैसे हुआ इसकी जांच होनी चाहिए।और ऐसे विवादों में आदिवासियों को जमीन से बेदखल नहीं किया जाना चाहिए। मौके पर जिलाध्यक्ष नंदलाल , दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार, ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड, डी डी ओ हेमंत कुमार सिंह, बीडीओ दिनेश कुमार मिश्र, एडीओ पंचायत अजय सिंह, अवर अभियंता ज्ञानेंद्र कुमार, अरुण उपाध्याय,रामबृक्ष विश्वकर्मा, सुधीर कुमार, आदि उपस्थित रहे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments