आधा दर्जन नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त, संबंधित नियोक्ताओं के विरुद्ध की गई विधिक कार्रवाई
सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गोंड एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे बाल श्रम उन्मूलन अभियान के क्रम में आज श्रम विभाग एवं थाना मानव तस्करी रोधी (AHT), सोनभद्र की संयुक्त टीम द्वारा कस्बा डाला, चोपन, ओबरा सहित विभिन्न स्थानों पर सघन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 06 नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। टीम द्वारा संबंधित नियोक्ताओं के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम तथा अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
जनपद पुलिस एवं श्रम विभाग द्वारा बाल श्रम, मानव तस्करी एवं बाल अधिकारों के संरक्षण के संबंध में समय-समय पर ऐसे संयुक्त अभियान चलाए जाते रहेंगे, ताकि बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
संयुक्त रेस्क्यू टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज शर्मा, प्रभारी निरीक्षक, थाना मानव तस्करी रोधी (AHT) रामदरश राम मुख्य आरक्षी धनंजय यादव,आरक्षी पंकज कुमार एवं, महिला आरक्षी शालिनी वैश्य शामिल थी।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments