पकड़े गए चार वारंटी
सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चार वारंटी अभियुक्त पकड़े गए। थाना बभनी पुलिस टीम द्वारा मु0नं0-3362/2019, धारा 323, 504, 506 भा.दं.वि. से संबंधित 04 वारंटी अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम कुड़पान से समय करीब प्रातः 07:05 बजे गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों में
नागेन्द्र गोंड़ पुत्र सुखराज, निवासी ग्राम कुड़पान, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग ( 35) वर्ष, 2. रामस्वरूप पुत्र शिवचरन, निवासी ग्राम कुड़पान, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग (44) वर्ष, 3. इन्द्रदेव पुत्र रामदुलार, निवासी ग्राम कुड़पान, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग(40) वर्ष, 4. सूरजदेव पुत्र रामदुलार, निवासी ग्राम कुड़पान, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग (44) वर्ष।गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए सभी अभियुक्तों को कानून के हवाले किया गया।गिरफ्तारी करने वालों में क्रमशः प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव थाना बभनी जनपद सोनभद्र, उ0नि0 कृष्णानन्द सिंह थाना बभनी जनपद सोनभद्र, मुख्य आरक्षी राम आशीष यादव थाना बभनी जनपद सोनभद्र, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार मौर्य थाना बभनी जनपद सोनभद्र, एवं महिला आरक्षी दीपा यादव थाना बभनी जनपद सोनभद्र शामिल थी।
सोनभद्र पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान निरंतर चलाया जा रहा है तथा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी विधिक कार्रवाई जारी है।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>

0 Comments