ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


 दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज के मार्गदर्शन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम के साथ मु0अ0सं0 350/2026, धारा 333, 64(1), 351(3) बी.एन.एस. थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र से संबंधित वांछित अभियुक्त की तलाश एवं चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमे का वांछित अभियुक्त रितिक रोशन उर्फ लालू ग्राम मधुपुर स्थित दोमुहवा पुल के पास कहीं बाहर जाने की फिराक में मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी पहचान रितिक रोशन उर्फ लालू पुत्र राम अवध मौर्य, निवासी ग्राम नागनार हरैया, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग ( 24 )वर्ष के रूप में की गई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, 02.हे0का0 भरत यादव चौकी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, 03.हे0का0 नक्कू पासवान चौकी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments