ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

डीबी ए सोनभद्र अधिवक्ता के खिलाफ उत्पीड़न के मामले में शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज


 डीबी ए सोनभद्र अधिवक्ता के खिलाफ उत्पीड़न के मामले में शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज 


सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र के संज्ञान में आए एक प्रकरण में अधिवक्ता सुरेंद्र प्रसाद पुत्र खरपतू निवासी ग्राम भड़कना थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र के साथ हुई कथित भूमि कब्जा, चोरी एवं उत्पीड़न संबंधी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसोसिएशन द्वारा प्रार्थना-पत्र पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र को प्रेषित किया गया था तथा निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही की मांग की गई थी।

इस कार्रवाई पर एसोसिएशन ने प्रसन्नता व्यक्ति की है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की जांच उपरांत दिनांक 03 जून 2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने एफआईआर संख्या 0474/2026 दर्ज कर विपक्षीगण छविनाथ, राहुल,रोशन, विशाल पुत्रगण बाबूलाल व बाबूलाल पुत्र बुदुक निवासी ग्राम अरौली पोस्ट रावर्ट्सगंज सोनभद्र उत्तर प्रदेश के विरुद्ध BNS 2023 की धारा 318 (4)352, 351( 3) के अंतर्गत दर्ज ली गई है।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र पुलिस प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही का स्वागत करता है तथा आशा व्यक्त करता है कि प्रकरण की निष्पक्ष विवेचना कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एसोसिएशन सदैव अधिवक्ताओं के वैधानिक अधिकारों, सम्मान एवं न्यायिक हितों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी अधिवक्ताओं से जुड़े मामलों में आवश्यक सहयोग प्रदान करता रहेगा।

 संचालन मीडिया प्रभारी राजेश कुमार यादव एड ने किया!

इस अवसर पर पवन कुमार सिंह, राजेश यादव, रियाजुद्दीन खान, सुरेश सिंह कुशवाहा, राजेंद्र कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार राव, रामचंद्र भारत, राजकुमार पटेल, सुदेश कुमार, आदर्श देव पांडेय, रविंद्र सिंह, राकेश कुमार सिंह, शाहिद कुरैशी मंजू देवी, मार्तंड प्रताप सिंह आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे!

Delhi 34 news report by pawan kumar singh senior advocate

Post a Comment

0 Comments