ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

बारात घर का विधायक ने किया लोकार्पण

 


बारात घर का विधायक ने किया लोकार्पण 


सोनभद्र, एक करोड़ 66 लाख की लागत से बने विवाह घर का किया गया लोकार्पण ।रविवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य द्वारा घोरावल नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 10 में एक करोड़ 66 लाख की लागत से बने विवाह घर का सविधि पूजन एवं फीता काटकर लोकार्पण किया गया ।बतौर मुख्य अतिथि विधायक श्री मौर्य ने कहा कि सरकार के पास जनकल्याणकारी कार्यों एवं विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है ।शासन की मनसा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुंचना है ।उन्होंने बताया कि उनके द्वारा क्षेत्र में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास कार्यों का तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विकास कार्यों में नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों को सहयोग करने की अपील की। इसके पूर्व विधायक द्वारा घोरावल नगर में एक करोड़ 55 लाख की लागत से सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त मार्ग से जहां रोडवेज के बसों का संचालन हो सकेगा वहीं नागरिकों को मार्केट में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने गुणवत्ता युक्त कार्य एवं समय से विकास कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, संचालन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार ने किया।भाजपा मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता, कैलाश सिंह आनंद पटेल सुनील चौबे, सभासद मोहम्मद हनीफ, शाहबान अली, सखावत अली, कृष्ण कुमार , दयाशंकर गुप्ता,दीपक कुमार, नंदलाल, कैलाश प्रसाद, रमेश कुमार, धीरज कुमार, सुनील कुमार मौर्य, सुरेंद्र मौर्य ,राहुल कुमार, छोटू पटेल, हाफिज ताज मोहम्मद, शंकर प्रसाद मौर्य , जय नाथ मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments