ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

सरकार जन जन तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है ,, विधायक अनिल मौर्य

 


सरकार जन जन तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है ,, विधायक अनिल मौर्य 


करमा/सोनभद्र। विकास खण्ड करमा सभागार में बुद्धवार को भाजपा सरकार के सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रबुद्ध जनों का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि विधायक घोरावल डॉ, अनिल कुमार मौर्य नेउपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी नीतियों से देश एवं प्रदेश में विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, गरीबों के कल्याण के साथ आत्म निर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणका री योजनाओ की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। खण्ड विकास अधिकारी गुरुशरन श्रीवास्तव ने सरकार द्वारा जारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। गोपाल सिंह, राजेश मिश्रा, उदयनाथ मौर्य आदि लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किया।उक्त अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार मौर्य ,बालेंदु पटेल,,प्रसन्न पटेल, आशुतोष कुमार सिंह अंकुर, मण्डल अध्यक्ष, विकास सिंह, गोपाल सिंह, राजेश मिश्रा, उदय नाथ मौर्य, विशाल सिंह,भगवती प्रसाद शुक्ला, कुंदन सिंह बालेंदु पटेल, उमाकांत मिश्रा, विनोद कुमार,संतोष कुमार मौर्य,लोकनाथ बिंद, अमरनाथ मौर्या, पंकज सिंह, रविंद्र बहादुर सिंह , संत सिंह,श्याम बिहारी, अजय कुमार सोनकर, ओंकार तिवारी,समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विंध्यवासिनी मिश्र लहरी ने किया।

Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari

Post a Comment

0 Comments