01 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना करमा पुलिस ने
मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 01 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम कमलेश उर्फ कमल पुत्र स्व0 झग्गड़, निवासी ग्राम तिलौलीकला, थाना करमा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 40 वर्ष बताया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना करमा पर मु0अ0सं0 136/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को नियमानुसार न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार के दौरान उ0नि0 जयशंकर यादव थाना करमा जनपद सोनभद्र, हे0का0 संदीप सिंह थाना करमा जनपद सोनभद्र, का0 शुभम गुप्ता थाना करमा जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments