ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ₹25.03 लाख की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार अभियुक्त गिरफ्तार, मोबाइल फोन, लैपटॉप एवं चार पहिया वाहन बरामद

 


शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ₹25.03 लाख की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार अभियुक्त गिरफ्तार, मोबाइल फोन, लैपटॉप एवं चार पहिया वाहन बरामद


➤ जनपद सोनभद्र के 04 पुलिसकर्मियों से की गई ₹25.03 लाख की साइबर ठगी का सफल खुलासा

➤ 04 अभियुक्त गिरफ्तार, मोबाइल फोन, लैपटॉप एवं चार पहिया वाहन बरामद

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम पुलिस थाना, साइबर क्राइम पुलिस द्वारा शेयर ट्रेडिंग के नाम पर अधिक लाभ का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सुफियान पुत्र इजराइल खान, निवासी बद्रीनगर नादरगंज अमौसी, थाना सरोजनीनगर, जनपद लखनऊ, 2. मो. दानिश पुत्र अजमेर अली, निवासी 529/231 रहीमनगर, थाना महानगर, जनपद लखनऊ, 3. अरशद सिद्दीकी पुत्र जावेद इकबाल, निवासी 474/ए20 ब्रह्मनगर, थाना हसनगंज, जनपद लखनऊ, 4. तुफैल खान पुत्र इजराइल खान, निवासी बद्रीनगर नादरगंज अमौसी, थाना सरोजनीनगर, जनपद लखनऊ के रूप में की गई है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी का० दीपक कुमार वर्मा निवासी परसियां भगवती, थाना खुखुन्दू, जनपद देवरिया (हाल पता थाना चोपन, जनपद सोनभद्र) को अभियुक्तों द्वारा Botbro, Crossmarket एवं MineCrypto नामक ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर 08-10 प्रतिशत लाभ का झांसा देकर निवेश कराया गया तथा विभिन्न खातों में धनराशि स्थानांतरित कर लगभग ₹10,70,000/- की साइबर ठगी कर ली गई। इस संबंध में साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र पर मु0अ0सं0-16/2026 धारा 318(4) बीएनएस एवं धारा 66-D सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 विवेचना के दौरान तकनीकी एवं बैंकिंग साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तों द्वारा जनपद सोनभद्र में नियुक्त 04 पुलिसकर्मियों से शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ का झांसा देकर कुल ₹25,03,000/- की साइबर ठगी की गई। विवेचना के दौरान तकनीकी एवं बैंकिंग साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया, जिसमें ठगी की धनराशि अभियुक्तों द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित होना पाया गया। साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त सुफियान, मो. दानिश, अरशद सिद्दीकी एवं तुफैल खान की संलिप्तता प्रकाश में आने पर मुकदमे में *धारा 336(3), 338 एवं 340(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

   प्र0नि0 धीरेन्द्र कुमार चौधरी, साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा निरीक्षक नागेश कुमार सिंह, प्रभारी स्वाट टीम के साथ समन्वय स्थापित कर जनपद लखनऊ में दबिश दी गई, जहां से दिनांक 30.06.2026 को समय 21:30 बजे चारों अभियुक्तों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 05 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद लैपटॉप तथा घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया। प्रकरण में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा साइबर ठगी की शेष धनराशि की बरामदगी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

        गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे विभिन्न ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिक लाभ का लालच देकर लोगों को निवेश करने के लिए प्रेरित करते थे। निवेशकों द्वारा भेजी गई धनराशि को विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित कर आपस में बांट लेते थे। विवेचना में यह भी पाया गया कि अभियुक्तों द्वारा वादी सहित जनपद सोनभद्र के अन्य पुलिसकर्मियों को भी इसी प्रकार साइबर ठगी का शिकार बनाया गया।

बरामदगी का विवरण-

05 अदद मोबाइल फोन।

01 अदद लैपटॉप।

01 अदद चार पहिया वाहन संख्या UP51 BS7866। बरामद करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को कानून के हवाले किया गया।

गिरफ्तारी व अनावरण के दौरान निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र, निरीक्षक नागेश कुमार सिंह, प्रभारी स्वाट टीम, सोनभद्र, मुख्य आरक्षी संजय वर्मा, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र , मुख्य आरक्षी शिवनन्दन सिंह, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र, मुख्य आरक्षी मनीष सिंह, स्वाट टीम, सोनभद्र, आरक्षी हृदेश यादव, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र,आरक्षी सुनील कुमार, साइबर सेल, सोनभद्र, आरक्षी रितेश पटेल, स्वाट टीम, सोनभद्र व आरक्षी अजीत कुमार, स्वाट टीम, सोनभद्र शामिल थे।

सोनभद्र पुलिस द्वारा साइबर अपराध एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है। आमजन से अपील है कि किसी भी ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग, निवेश अथवा अधिक लाभ के प्रलोभन में आकर धनराशि निवेश न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा निकटतम साइबर थाना/पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराएं।

Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments