ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध से अर्जित की गई ₹28 लाख मूल्य के दो वाहन कुर्क-

 


गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध से अर्जित की गई ₹28 लाख मूल्य के दो वाहन कुर्क-


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश सिंह के नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपराध से अर्जित संपत्ति के रूप में प्रयुक्त दो वाहनों को कुर्क किया गया।

उक्त कार्रवाई थाना शाहगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-01/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम से संबंधित प्रकरण में की गई। विवेचना के दौरान अभियुक्तों द्वारा अपराध से अर्जित धन से खरीदे एवं प्रयुक्त किए जा रहे वाहनों का चिन्हीकरण कर आख्या जिला मजिस्ट्रेट, सोनभद्र को प्रेषित की गई थी। जिस पर जिला मजिस्ट्रेट, सोनभद्र द्वारा निर्गत कुर्की आदेश के अनुपालन में दिनांक 14.07.2026 को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत दोनों वाहनों को विधिवत कुर्क किया गया।

कुर्क किए गए वाहनो में प्रकाश माहखुड़ पुत्र बसन्त माहखुड़, निवासी ग्राम मंगलपुर कुसुपंगा, थाना कंटा बनिया, जनपद ढेंकानाल (ओडिशा)।

वाहन: ट्रक संख्या OD06B7503

अनुमानित मूल्य: ₹8,00,000 व निरंजन बग्घा पुत्र गनेश बग्घा, निवासी ग्राम हरेकृष्णापुर, थाना इतामाती, जनपद नयागढ़ (ओडिशा)।

वाहन: डीसीएम संख्या OD02CB5536

अनुमानित मूल्य: ₹20,00,000

कुर्की की कार्यवाही के दौरान प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, 2. उपनिरीक्षक सुभाष यादव, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, 3. हेड कांस्टेबल राज सिंह राणा, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र व 4. हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments