ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

मारपीट में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद-

 


मारपीट में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद-


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मारपीट के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में आशीष पुत्र लालचन व लालचन पुत्र स्वर्गीय जीवनाथ निवासीगण: ग्राम कादल, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया तथा मारपीट के घटना में प्रयुक्त एक अदद फावड़ा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना दुद्धी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-194/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1), 191(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 13.07.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम कादल में अभियुक्तों के घर के पास से समय लगभग 19:30 बजे दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए कानून की हवाले किया गया।गिरफ्तारी के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र,आरक्षी सौरभ पाण्डेय, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र,व आरक्षी अमन पटेल, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 news report by journalist by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments