जुआ खेलते पकड़े गए चार जुआड़ी, ₹7,900 नगद एवं ताश के 52 पत्ते बरामद-
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार जुआड़ीयो को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 14.07.2026 को क्षेत्र भ्रमण, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान थाना शक्तिनगर पुलिस टीम ने राजकिशन पानी टंकी के नीचे, बहदग्राम खड़िया से चार व्यक्तियों को ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार जुआड़ीयो में बहादुर कुमार पुत्र मधुदेव, उम्र लगभग 23 वर्ष, निवासी राजकिशन कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, 2. पिंटू कुमार अग्रहरी पुत्र मन्नालाल अग्रहरी उम्र लगभग 29 वर्ष, निवासी शंकर मार्केट, जयन्त, थाना विन्ध्यनगर, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश),3.आशीष अग्रहरी पुत्र राजेश अग्रहरी, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी शंकर मार्केट, जयन्त, थाना विन्ध्यनगर, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) व अक्षय कुमार पुत्र शम्भू पटेल, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी खड़िया बाजार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र थे।अभियुक्तों के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते तथा मालफड़ एवं जामा तलाशी से कुल ₹7,900/- नगद बरामद हुए। इस संबंध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-139/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर कानून के हवाले किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, उपनिरीक्षक रामबचन सिंह यादव, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, उपनिरीक्षक दिनेश गौतम, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार भारती, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, हेड कांस्टेबल मानसिंह यादव, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र व हेड कांस्टेबल चालक मुनीष यादव, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments