ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

सोनम वांगचुक के अनशन की उपेक्षा लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत : पवन कुमार सिंह एडवोकेट


 सोनम वांगचुक के अनशन की उपेक्षा लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत : पवन कुमार सिंह एडवोकेट


सोनभद्र 15 जुलाई 2026 पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर शिक्षा सुधार, पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लंबे समय से अनशन पर बैठे समाजसेवी सोनम वांगचुक की लगातार हो रही उपेक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण एवं अहिंसक आंदोलन जनता की आवाज़ होते हैं। यदि कोई व्यक्ति इतने दिनों से अनशन पर बैठा है और अब तक सरकार अथवा प्रमुख जनप्रतिनिधियों द्वारा उनसे संवाद स्थापित करने का गंभीर प्रयास नहीं किया गया है, तो यह लोकतांत्रिक संवेदनशीलता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

आगे पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि किसी भी जनआंदोलन का समाधान संवाद और सकारात्मक पहल से ही संभव है। सरकार एवं सभी जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि वे राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सोनम वांगचुक से वार्ता करें, उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करें तथा लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए शीघ्र समाधान की दिशा में सार्थक कदम उठाएं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, पर्यावरण एवं देश के भविष्य से जुड़े विषय केवल किसी एक व्यक्ति के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के सरोकार हैं। ऐसे मुद्दों पर संवेदनशीलता, संवाद और सकारात्मक निर्णय समय की आवश्यकता है।

Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments