मिर्जापुर सोनभद्र बॉर्डर पर ही दिन दहाड़े हुई लाखों की चोरी का खुलासा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश
राजगढ़/मिर्जापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के हिनौता गाँव में दिनांक 29 जून 2026 को सोमवार की दोपहर में ही चोरों ने लाखों रुपए चोरी की घटना को अंजाम दिया था, इस घटना का खुलासा न होने के कारण ग्रामीण आज भी दहशत के साये जीने को मजबूर हैं।
दो साल के अंदर इतनी बड़ी चोरी की यह दूसरी बड़ी वारदात है। चोरों द्वारा दोपहर में ही चोरी की घटना को अंजाम देकर क्षेत्रिय पुलिस को चुनौती दे डाली है। और पुलिस भी अब तक घटना का खुलासा करने में नाकाम साबित हुई है। चोरी की घटना पंजीकृत हुए आज लगभग 15 दिन से भी अधिक का समय व्यतीत हो चुका है।
यहां बताना यह भी दिलचस्प है कि शुक्ला परिवार द्वारा जब सोने चांदी के गहने खरीदे गए थे तब की कीमत के अनुसार चोरी में 10 लाख रुपए से अधिक जेवरात गायब होने का एफ आई आर पंजीकृत कराया गया था। जब कि चोरी हुए जेवरों के यदि आज कीमत पर नजर डाला जाए तो आज लगभग 25 से 30 लाख रुपए हो रहे है।अब देखना है राजगढ़ पुलिस इतनी बड़ी चोरी का खुलासा करने में कितना शीघ्रता कर पाती है। चोरी का खुलासा हो पाता भी है या नहीं ? हालांकि पुलिस की जांच प्रगति रिपोर्ट अब तक सुन्य के बराबर है। वैसे भी ग्रामीण पुलिस की कक्षप चाल से संतुष्ट नहीं है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर सहित वरिष्ठ अधिकारियों से ग्रामीणों ने मांग किया है कि रबीश शुक्ला के घर दोपहर में ही में हुए चोरी का खुलासा करने में पुलिस अब तक पूरी तरह असफल है। कृपया संज्ञान लेकर शीघ्र चोरी का खुलासा कराते हुए चोरी गए संपूर्ण आभूषण को बरामद कराया जाए।
!doctype>




0 Comments