निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पुनः शुरू
24 जुलाई तक करें आवेदन, अधिक से अधिक मत्स्य पालक उठाएं लाभ
सोनभद्र। सहायक निदेशक मत्स्य, सोनभद्र ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2026 -27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं, विशेष रूप से निषादराज बोट सब्सिडी योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभागीय पोर्टल पुनः खोल दिया गया है। इच्छुक आवेदक 09 जुलाई, 2026 से 24 जुलाई, 2026 तक विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेख एवं विस्तृत दिशा-निर्देश विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इच्छुक मत्स्य पालक निर्धारित समयावधि में आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, द्वितीय तल, विकास भवन, सोनभद्र से कार्यालय अवधि में संपर्क कर सकते हैं।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments