शक्ति नगर पुलिस द्वारा वारंटी किया गया गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.07.2026 को प्रातः 04:30 बजे ग्राम जमशीला स्थित वारंटी अभियुक्त के घर पर दबिश देकर अमरेश पुत्र नारायण, निवासी ग्राम जमशीला, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र व कांस्टेबल विजय प्रताप, चौकी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments