जमीनी विवाद को लेकर शांतिभंग होने की आंशका में चार का चालान
बीजपुर । थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जरहा के टोला पोथी पाथर के चार आरोपियों को जमीनी विवाद में तनाव को देखते हुए शांति भंग की धारा 170/126/135 के तहत गिरप्तार कर दुद्धी न्यायालय रवाना किया गया।प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक ही जमीन के कब्जे को लेकर दोनों पक्ष अपना-अपना दावा कर रहे थे समझाने के बावजूद दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं हुए।तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रथम पक्ष के संत कुमार जायसवाल पुत्र स्व यमुना प्रसाद द्वितीय पक्ष श्याम लाल पुत्र स्व गिरधारी लाल,सोनू कुमार पुत्र स्व रामेश्वर,पुत्र स्व गिरधारीलाल समस्त निवासी जरहा टोला पोथी पाथर का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया। गिरप्तारी टीम में उप निरीक्षक दीनानाथ, री का,निखिल उपाध्याय शामिल रहे।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments