हर घर नल जल योजना की सप्लाई पाइप टूटी
हजारों लीटर पानी रोज बर्बाद, विभाग बेफिक्र
बभनी/सोनभद्र। ग्राम पंचायत चक चपकी के कारीडाड़ सेवा कुंज आश्रम के पास 'हर घर नल जल योजना' की सप्लाई पाइप हफ्तों से टूटी हुई है। इस कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है, वहीं ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति भी बाधित हो गई है।
यह पाइप लाइन कारीडाड़ सेवा कुंज आश्रम के छात्रावास के बगल से जाने वाले रास्ते पर टूटी है। पाइप टूटने से न केवल पानी की भारी बर्बादी हो रही है, बल्कि स्थानीय निवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत भी की है, लेकिन अभी तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया है। इस लापर वाही के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों में अर्जुन, ओमप्रकाश, हुकुमचंद, मिश्रीलाल, रामखेलावन, लालबाबू, श्रवण और अरविंद कुमार सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी का इस ओर ध्यान आकर्षित करते हुए शीघ्र पाइप लाइन की मरम्मत करवाने की मांग की है। उनकी मांग है कि पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए और पानी की बर्बादी रोकी जाए। इस संबंध में जल निगम के अवर अभियंता साहेब लाल बिन्द ने बताया कि मरम्मत कार्य जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments