थाना अनपरा पुलिस ने 02 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार-
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी अधिपत्र से संबंधित 02 वारण्टी अभियुक्तों में कृपाशंकर पनिका पुत्र सुकालू राम पनिका, निवासी ग्राम रणहोर, टोला मिर्चाधुरी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 26 वर्ष व दिनेश द्विवेदी उर्फ रिमिश पण्डित पुत्र विश्वनाथ द्विवेदी, निवासी औड़ी, कुड़िया टोला, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 42 वर्ष को गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया गया।
थाना अनपरा पुलिस ने माननीय न्यायालय ए.एस.जे./एफ.टी.सी./सी.ए.डब्लू., सोनभद्र द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र मु0नं0 57/18, राज्य बनाम कृपाशंकर, धारा 376, 450, 504, 506 भादवि, थाना अनपरा तथा माननीय न्यायालय ए.सी.जे.जे.डी./जे.एम., दुद्धी, सोनभद्र द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र मु0नं0 1190/09 राज्य बनाम दिनेश द्विवेदी, धारा 3/25 ए. एक्ट, थाना अनपरा से संबंधित 02 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 बहादुर सिंह, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, 2. का0 शशिभूषण, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र व 3. रिक्रूट का0 प्रवीण कुमार, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments