10000 कांवरियों ने किया शिव द्वार में जलाभिषेक।
सोनभद्र। पवित्र सावन माह के प्रथम सोमवार को ऐतिहासिक शिव द्वार धाम में आस्था का जन सैलाब देखा गया। तेज बरसात में भीगते हुए कांवरियों ने उमा महेश्वर का दर्शन एवं जला अभिषेक किया। रविवार की सुबह से ही कांवरियों का जत्था शिवद्वार पहुंचने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह सोमवार को दोपहर तक चलता रहा ।कावड़ियों की भीड़ को देखते हुए रविवार की शाम से ही जलाभिषेक कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया गया। सोमवार की सुबह मंगला आरती के बाद जलाभिषेक एवं पूजन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सोमवार देर शाम तक चलता रहा। पूरा मंदिर परिसर हर हर महादेव एवं बोल बम के जयकारे से गूजता रहा। मिर्जापुर जनपद के चुनार मड़िहान क्षेत्र के कांवरियों की ज्यादा संख्या रही ।कावड़ यात्रा में 8 साल के बच्चों से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक उत्साहपूर्वक कावड़ यात्रा करते हुए देखे गए ।महिलाओं और युवाओं में जलाभिषेक के प्रति विशेष उत्साह देखा गया। जिला प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किया गया था। सकुशल कावड़ यात्रा एवं जला अभिषेक के लिए सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन की निगरानी में जलाभिषेक किया गया। मंदिर समिति के प्रधान पुजारी सुरेश गिरी ने बताया कि लगभग 10000 कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया गया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा मंदिर परिसर का निरीक्षण एवं आवश्यक हिदायत दी गई । उक्त अवसर पर उप जिलाधिकारी घोरावल विशाल कुमार ,नायब तहसीलदार विदित तिवारी ,पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश राय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ,शिवद्वार चौकी प्रभारी कविंद्र यादव ,महिला पुलिस, यातायात पुलिस, अग्निशमन कर्मचारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments