ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

बोलेरो से 25 पेटी में कुल 182.70 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में-


 बोलेरो से 25 पेटी में कुल 182.70 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में-

 


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, प्रभारी निरीक्षक मांची के नेतृत्व में थाना मांची पुलिस ने 

दिनांक 11.08.2026 को थाना मांची पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग/तलाश में मामूर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम मझुई के पास घेराबंदी कर एक बोलेरो वाहन को रोककर चेक किया गया। वाहन से 25 पेटी विभिन्न ब्राण्ड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से 01 बाल अपचारी उम्र करीब 14 वर्ष को पुलिस अभिरक्षा में लेकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।बरामदगी का विवरण-25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, कुल 182.70 लीटर, कुल 830 बोतल/पाउच, अनुमानित कीमत ₹1,94,430/-, 01 अदद बोलेरो वाहन संख्या BR-1AP-8259 बरामदगी के संबंध में थाना मांची पर मु0अ0सं0-50/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। बरामद बोलेरो वाहन के वैध कागजात उपलब्ध न होने के कारण वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया। गिरफ्तार/अभिरक्षा करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 कुंवर सिंह चौकी प्रभारी पनौरा, थाना मांची, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 रमेश कुमार यादव थाना मांची, जनपद सोनभद्र, हे0का0 जितेन्द्र बहादुर सिंह, थाना मांची, जनपद सोनभद्र, हे0का0 श्यामलाल थाना मांची, जनपद सोनभद्र, हे0का0 राधेश्याम सिंह यादव, थाना मांची, जनपद सोनभद्र व का0 संदीप सरोज थाना मांची, जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments