पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक स
अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन पुलिस ने पंजीकृत मु0अ0सं0 324/2026, धारा 137(2), 64(2)(m), 65(1), 35(3), 127(2) BNS एवं 3/4(2), 5(L)/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त प्रतीक पाण्डेय उर्फ मुकेश पाण्डेय पुत्र मुन्ना पाण्डेय उर्फ विरेन्दर कुमार पाण्डेय, निवासी ग्राम वर्दिया, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 26 वर्ष को आज दिनांक 27.08.2026 को समय 10:10 बजे चोपन बैरियर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया गया।
गिरफ्तार के दौरान उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र व हे0का0 राजेन्द्र कुमार, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 new report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments