चोरी की दो घटनाओं का अनावरण , चोरी की संपत्ति बरामद, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना पन्नूगंज श्रीनिवास पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना पन्नूगंज पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान 1. नाम : दीपक कुमार पुत्र बबुनदर
उम्र :करीब 25 वर्ष
निवासी :पन्नूगंज, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, 2. मनीष पुत्र महेंद्र,उम्र करीब 26 वर्ष,निवासी डुमरिया, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र, 3. प्रह्लाद गुप्ता पुत्र मोहन लाल गुप्ता
उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी ब्लॉक रोड रामगढ़, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र के रूप में की गई, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई 02 जोड़ी पायल, 01 सोने का लॉकेट एवं करीब 02 किलो 900 ग्राम कॉपर का तार बरामद किया गया है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पन्नूगंज पर आवेदिका जिरवंती पत्नी योगेंद्र निवासी तेलाड़ी, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा तहरीर दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा घर में घुसकर 02 जोड़ी पायल, 01 सोने का लॉकेट एवं 200 रुपये चोरी कर लिए गए हैं। उक्त तहरीर के आधार पर थाना पन्नूगंज पर मु0अ0सं0-158/26 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
इसी क्रम में आवेदक दीपक कुमार मौर्य पुत्र रामकेश निवासी एलाही, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, टेक्नीशियन जियो टावर द्वारा तहरीर दी गई कि जियो टावर का कॉपर का तार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा काटकर चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना पन्नूगंज पर मु0अ0सं0-159/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
उक्त दोनों घटनाओं के सफल अनावरण हेतु थाना पन्नूगंज पुलिस टीम गठित की गई। दिनांक 28.08.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-158/26 में अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र बबुनदर निवासी पन्नूगंज, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 25 वर्ष को तेलाड़ी मोड़, ग्राम तेलाड़ी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की जामा तलाशी से 02 जोड़ी पायल एवं 01 सोने का लॉकेट बरामद हुआ।वहीं मु0अ0सं0-159/26 में पुलिस टीम द्वारा सिकड़हवा पुल, भुसौलिया, ग्राम भुसौलिया से अभियुक्तगण मनीष कुमार एवं प्रह्लाद गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्त आपस में चोरी किए गए कॉपर तार की खरीद-फरोख्त कर रहे थे। अभियुक्तों के कब्जे से करीब 02 किलो 900 ग्राम कॉपर का तार बरामद किया गया,गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 श्रीनिवास पाण्डेय, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 शशिकांत सिंह, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, हे0का0 अमरजीत यादव, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, हे0का0 राघोवेन्द्र सरकार, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, का0 रोहित यादव, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 अवधेश सिंह , थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, का0 कामता प्रसाद, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, का0 कीर्ति कुमार, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, व का0 अनूप कुमार, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 new report journalist by Chandra Mohan Shukla
Delhi 34 new report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments