ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 


गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना कोन पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। आज को मुखबिर खास की सूचना पर थाना कोन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 143/2026, धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर अधिनियम, थाना कोन से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त सियाराम चेरो को उसके घर के पास ग्राम पड़रछ से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान सियाराम चेरो पुत्र शिवमूरत चेरो, निवासी ग्राम पड़रछ, थाना कोन, जनपद सोनभद्र, के रूप में की गई।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध पूर्व निधि अपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं,गिरफ्तारी के दौरान 1. प्र0नि0 अखिलेश कुमार मिश्रा थाना कोन जनपद सोनभद्र, 2. उ0नि0 हवलदार पाल थाना कोन जनपद सोनभद्र, 3. हे0का0 विनय यादव थाना कोन जनपद सोनभद्र, व 4. हे0का0 रामप्रवेश थाना कोन जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 new report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments