मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई में चेकिंग के दौरान आधा दर्जन अभियुक्तों को निरोधात्मक कार्यवाही में किया गया गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना करमा के नेतृत्व में थाना करमा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान के दौरान थाना करमा पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों से कुल आधा दर्जन अभियुक्तों को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान मुन्नर बिन्द पुत्र स्व0 धीरज, उम्र करीब 58 वर्ष, 2. महेश बिन्द पुत्र मुन्नर, उम्र करीब 27 वर्ष, 3. सुनील कुमार बिन्द पुत्र मुन्नर बिन्द, उम्र करीब 35 वर्ष, 4. अनिल बिन्द पुत्र मुन्नर बिन्द, उम्र करीब 25 वर्ष निवासीगण – मगरदहा, थाना करमा, जनपद सोनभद्र, 5. छोटेलाल पुत्र स्व0 बुद्धू, निवासी सहदेईया बैडाढ़, थाना करमा, जनपद सोनभद्र व 6. आशीष कुमार पुत्र छोटेलाल, निवासी सहदेईया बैडाढ़, थाना करमा, जनपद सोनभद्र के रूप में की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया गया, गिरफ्तार के दौरान 1. उ0नि0 जयशंकर यादव, थाना करमा, जनपद सोनभद्र, 2. उ0नि0 संतप्रसाद मिश्रा, थाना करमा, जनपद सोनभद्र, 3. हे0का0 विशाल चौहान, थाना करमा, जनपद सोनभद्र, 4. का0 दिलीप कुमार, थाना करमा, जनपद सोनभद्र, 5. म0का0 सन्ध्या पाण्डेय, थाना करमा, जनपद सोनभद्र, व 6. म0का0 उमा सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 new report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments