ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

जिला कारागार गुरमा में गूंजा बहनों का स्नेह, भाइयों की कलाइयों पर सजा रक्षा सूत्र


 जिला कारागार गुरमा में गूंजा बहनों का स्नेह, भाइयों की कलाइयों पर सजा रक्षा सूत्र

सोनभद्र। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को जिला कारागार गुरमा में भावुक माहौल के बीच मनाया गया। इस दौरान बंदी भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनों ने उनकी कलाइयों पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सुबह से ही कारागार परिसर में मुलाकातियों की आवाजाही लगी रही। लंबे समय बाद भाई-बहनों की मुलाकात के दौरान कई भावुक दृश्य देखने को मिले। बहनों ने भाइयों की कुशलक्षेम पूछी, वहीं बंदी भाइयों ने भी बहनों की रक्षा और सम्मान का संकल्प लिया।

रक्षाबंधन को लेकर जेल प्रशासन ने मुलाकातियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए समुचित इंतजाम किए थे। निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच एवं अन्य औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद बंदियों से मुलाकात कराई गई।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र, जेलर अरविंद कुमार सिन्हा, उपकारापाल शशांक, गौरव कुमार, गरिमा कुमारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Delhi 34 new report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments