ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

जुगैल पुलिस द्वारा युवती को बहला-फुसलाकर/जबरन ले जाने के मामले का अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार

 


जुगैल पुलिस द्वारा युवती को बहला-फुसलाकर/जबरन ले जाने के मामले का अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम, त्वरित कार्रवाई एवं पीड़िताओं की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान एवं मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत थाना जुगैल पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अन्दर युवती को सकुशल बरामद कर घटना में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

 दिनांक 24.08.2026 को वादी राधेश्याम भारती पुत्र तन बुड़ुक, निवासी ग्राम गोठानी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना जुगैल पर सूचना दी गई कि दिनांक 20.08.2026 की रात्रि करीब 01:00 बजे उसी के गांव का कन्हैया लाल भारती पुत्र गुलाब भारती उसकी बहन उम्र करीब 20 वर्ष को शादी करने के उद्देश्य से जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गया है। उक्त सूचना पर थाना जुगैल पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0-110/2026, धारा 87 बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्त एवं युवती की बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित कर लगातार प्रयास प्रारम्भ किए गए। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 25.08.2026 को युवती को रॉबर्ट्सगंज में शादी करने के लिए जाते समय बढ़ौली तिराहे के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। इस दौरान अभियुक्त कन्हैया लाल भारती वाहन से मौके से फरार होने में सफल रहा। युवती की बरामदगी के उपरान्त उसका बयान, चिकित्सीय परीक्षण एवं प्रकरण से संबंधित अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। 

           संकलित साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश एवं तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 25.08.2026 को प्रातः करीब 11:30 बजे थाना जुगैल पुलिस टीम द्वारा अगोरी खास किले के पास से अभियुक्त कन्हैया लाल भारती 23 वर्ष उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर कानून के हवाले किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र, उपनिरीक्षक विपिन बिहारी राय थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र, हेड कांस्टेबल शिवदास थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र, हेड कांस्टेबल शमशेर यादव थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र व कांस्टेबल अजय थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 new report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments