बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक के निधन से शोक।
सोनभद्र। घोरावल नगर निवासी बजरंग दल पूर्व जिला संयोजक प्रसून कुमार 35 वर्ष की असामयिक निधन से घोरावल क्षेत्र में शोक व्याप्त है। प्रसून कुमार पिछले तीन वर्षों से किडनी की समस्या से ग्रसित थे। उनका उपचार प्रयागराज में चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। लोगों ने उनके निधन को अपहरणीय क्षति करार दिया है। प्रसून कुमार का छोटा भाई सत्यम मोदनवाल घोरावल नगर में सभासद है। बृहस्पतिवार को उनका शव उनके घर पहुंचने पर उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ रही। प्रसून की बड़ी बहन सोनांचल शिशु मंदिर की प्रधानाचार्य हैं। प्रसून के आकस्मिक निधन पर क्षेत्रीय विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह पटेल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार, बजरंग दल जिला संयोजक राजीव कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपूरणीय क्षति करार दिया।
Delhi 34 new report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>

0 Comments