घोरावल तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बकहर नदी उफान पर है।
सोनभद्र। घोरावल को मंडल मुख्यालय मिर्जापुर से जोड़ने वाले मार्ग पर धुरकरी गांव में बकहर नदी पर बना पुल गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे से पूरी तरह डूब गया और पुल पर करीब डेढ़ फीट पानी चलने लगा।
सूचना पर उपजिलाधिकारी घोरावल विशाल कुमार व प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, चौकी प्रभारी उदय नारायण ने सुरक्षा के दृष्टिगत बकहर पुल के समीप पुलिस बल व राजस्व विभाग की टीम को लगा दिया गया है।
बकहर नदी में अभी जलस्तर बढ़ाव की ओर है। मिर्जापुर आवागमन करने वाले लोगों को राजगढ़ या भैंसवार की तरफ घूमकर जाना पड़ा।
एक सप्ताह से रुक रुक कर हो रही बारिश व बुधवार को भारी बारिश के चलते बकहर नदी उफान पर है।
घोरावल नगर में अस्पताल सीएचसी मार्ग, वन विभाग कार्यालय परिसर, मुक्खा मोड़, खुटहां बाईपास, राजकीय इंटर कालेज मार्ग इत्यादि जगहों पर जलजमाव हो गया है। इससे आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही है।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी विशाल कुमार, प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने नागरिकों से अपील किया है कि बाढ़ के दौरान बकहर पुल से से यात्रा कत्तई न करें। यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
Delhi 34 new report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>

0 Comments