लाल सिंह आर्य और डॉ. भोला सिंह को नई जिम्मेदारी, अनुसूचित मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह को भाजपा का राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार को रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक परिसर में अनुसूचित मोर्चा की बैठक आयोजित कर पार्टी नेतृत्व के निर्णय का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने अनुसूचित वर्ग के नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर सामाजिक समरसता और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया है। दोनों नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से अनुसूचित समाज के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। इससे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।
ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां सभी वर्गों के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। पार्टी नेतृत्व का यह निर्णय संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगा। अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार जताया। इस मौके पर विजय शंकर भारती, रामकेश भारती, रमेश पासवान, श्यामनारायण, देवानंद, सुनील, सियाराम, मनोज, कमलेश, श्यामलाल, संगीता, आलोक और वृजेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments