ऑपरेशन शुद्धि के तहत अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी में लिप्त 02 अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार,
26 लीटर 280 एमएल अवैध शराब, एवं 01 बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे "ऑपरेशन शुद्धी" अभियान के क्रम में थाना विण्ढमगंज पुलिस ने दिनांक 26.09.2026 को विण्ढमगंज रेलवे स्टेशन जाने वाले मोड़ के पास से बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर बोरी में भरकर अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। दिल की पहचान मुरारी राम पुत्र लगन राम, निवासी ग्राम संध्या, थाना विशुनपुरा, जनपद गढ़वा, झारखण्ड, उम्र लगभग 41 वर्ष, व 2. सुरेन्द्र राम पुत्र ललन राम, निवासी वार्ड नं0 14, ग्राम संध्या, थाना विशुनपुरा, जनपद गढ़वा, झारखण्ड उम्र लगभग 19 वर्ष, के रूप में की गई।
अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की कुल 26 लीटर 280 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब, 48 बोतल रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब – 180 एमएल, 24 बोतल रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब – 375 एमएल, 48 बोतल स्टर्लिंग रिजर्व बी-7 अंग्रेजी शराब – 180 एमएल व 01 बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना विण्ढ़मगंज पर मु0अ0सं0-121/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर, आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के दौरान 1. उ0नि0 रामधनी सिंह, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र, 2. का0 भूपेन्द्र पाण्डेय, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र, 3. का0 राजसोनकर, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र व 4. का0 आयुष्मान सिंह, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments