अलग-अलग थाना क्षेत्र से पकड़े गए 10 वारंटी,
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा न्यायालय से निर्गत वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे थाना शाहगंज एवं थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 10 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना शक्तिनगर पुलिस की कार्यवाही में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए विशेष अभियान के दौरान प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 08 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही फोन करते हुए कानून के हवाले किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में 1. शिवा गुप्ता पुत्र रमाशंकर गुप्ता, निवासी बस स्टैंड, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र 26 वर्ष।2. अहलाद पुत्र तेजवली, निवासी कोटा बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र 43 वर्ष, 3. काशीनाथ पुत्र पारसनाथ, निवासी बलिया नाला, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र 55 वर्ष, 4. रमेश यादव पुत्र कामाख्या यादव, निवासी बलिया नाला, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र 28 वर्ष, 5. दिनेश पुत्र शुक्लाल, निवासी कोटा बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र 46 वर्ष, 6. राधेश्याम पुत्र रामाधार, निवासी बांसी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र 45 वर्ष, 7. परशुराम पनिका पुत्र रामलखन उर्फ रामलाल, निवासी बीना बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र 40 वर्ष व 8. प्रमोद पुत्र मल्लू स्वीपर, निवासी पीडब्ल्यूडी मोड़, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र 35 वर्ष आदि शामिल थे। गिरफ्तारी के दौरान 1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, 2. उ0नि0 राजेश कुमार, उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, उ0नि0 सदाशिव राय, उ0नि0 दिनेश गौतम, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, मु0आ0 दिनेश कुमार भारती, का0 शैलेश कुमार एवं का0 प्रशांत श्रीवास्तव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
शाहगंज थाना क्षेत्र से दिनांक 14.09.2026 को थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र, रोकथाम अपराध एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों के घरों पर दबिश देकर 02 वारंटी अभियुक्तों को अलग-अलग समय पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में
1. राजेश पुत्र हरिहर, निवासी पेटराही, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 47 वर्ष, 2. चन्द्रभान पुत्र रामनाथ, निवासी कुसरट, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 52 वर्ष,गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 तेजबहादुर राय, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र, का0 बिपिन वर्मा एवं का0 प्रीतम कुमार, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments