ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, धोखाधड़ी और सामूहिक अपराध व बीएनएस के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 


मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, धोखाधड़ी और सामूहिक अपराध व बीएनएस के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अपराध एवं अपराधियों/अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रायपुर पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0 138/2026, धारा 352, 351(2), 308(5), 318(4), 3(5) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अशोक पुत्र रामजी साव, निवासी ग्राम पड़री, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र को थाना रायपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम दरमा पहाड़ी मोड़ से आज दिनांक 13.09.2026 को समय करीब 21:30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अशोक पुत्र रामजी साव, निवासी ग्राम पड़री, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र,के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान विजय कुमार चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र, उ0नि0 सूबेदार यादव, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र, का0 चन्द्रकेश चौहान, का0 सर्वेश मिश्रा, का0 मुकेश सिंह, का0 आदर्श कुमार, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments