ऑपरेशन शुद्धि के तहत अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, डीसीएम वाहन में 464 पेटियों में कुल 13,296 शीशी अर्थात 4077.36 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब व एण्ड्रॉयड मोबाइल बरामद
अवैध अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत ₹33 लाख एवं डीसीएम ट्रक सहित अनुमानित कीमत ₹60 लाख
सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में "ऑपरेशन शुद्धि" के तहत अवैध शराब की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पिपरी राजेश जी चौबे के नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 02.09.2026 को समय करीब 13.17 बजे कार्रवाई करते हुए मुर्धवा -रनटोला मार्ग से 464 पेटियों में कुल 13,296 शीशी, कुल 4077.36 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई तथा 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान करन सिंह पुत्र सुरेश कुमार, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी देव नगर, थाना भिवानी, जनपद भिवानी, हरियाणा। स्थायी पता : ग्राम बवानी खेड़ा, थाना बवानी खेड़ा, जनपद भिवानी, हरियाणा के रूप में की गई।
अभियुक्त के कब्जे से 01 एण्ड्रॉयड मोबाइल फोन एवं ₹1,200 नगद तथा अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त 01 डीसीएम आइसर ट्रक बरामद किया गया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 02.09.2026 को थाना पिपरी पुलिस टीम हाईटेक रेलवे क्रासिंग, मुर्धवा चर्च के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग एवं अपराध/अपराधियों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि एक डीसीएम ट्रक में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदी हुई है, जो मुर्धवा तिराहा होते हुए बिहार/झारखण्ड की ओर जा रहा है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा मुर्धवा तिराहा से कुछ दूरी पर रनटोला की तरफ मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग प्रारम्भ की गई। इसी दौरान मुर्धवा की ओर से एक डीसीएम आइसर ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा ट्रक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ट्रक को न रोककर आगे बढ़ने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर करीब 200 मीटर आगे ट्रक को रोक लिया गया। ट्रक चालक को नीचे उतारकर नाम-पता पूछा गया तो उसने अपना नाम करन सिंह पुत्र सुरेश कुमार, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी देव नगर, थाना भिवानी, जनपद भिवानी, हरियाणा बताया।
पुलिस टीम द्वारा डीसीएम ट्रक का पर्दा खुलवाकर चेक किया गया तो उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां लदी मिलीं। मौके पर गणना करने पर कुल 464 पेटियों में 13,296 शीशी, कुल 4077.36 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की शीशियों/बोतलों पर "FOR SALE PUNJAB ONLY" अंकित पाया गया। अभियुक्त शराब के परिवहन के संबंध में कोई वैध कागजात/बिल्टी प्रस्तुत नहीं कर सका। अभियुक्त के कब्जे से 01 एण्ड्रॉयड मोबाइल फोन एवं ₹1,200 नगद बरामद हुए। अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त डीसीएम आइसर ट्रक संख्या GJ27TD6174 को पुलिस कब्जे में लिया गया। प्रकरण में अभियुक्त के विरुद्ध थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-165/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त करन सिंह से पूछताछ में प्रकाश में आया कि वह ट्रक चलाने का कार्य करता है। उसके अनुसार हरियाणा में एक अन्य व्यक्ति द्वारा उसे उक्त डीसीएम ट्रक लेकर जाने के लिए कहा गया था तथा बताया गया था कि ट्रक में जलजीरा कोल्ड ड्रिंक लदी है। बाद में उसे बताया गया कि ट्रक में अंग्रेजी शराब है, जिसे बिहार पहुंचाना है। अभियुक्त ने बताया कि उसे एक एण्ड्रॉयड मोबाइल फोन दिया गया था, जिसमें "सेठ जी" के नाम से नंबर सेव था और रास्ते में व्हाट्सऐप कॉल के माध्यम से उसे आगे का रास्ता/लोकेशन बताया जा रहा था। अभियुक्त द्वारा पैसों के लालच में शराब का परिवहन किया जाना स्वीकार किया गया। पूछताछ में प्रकाश में आए अन्य व्यक्तियों की भूमिका एवं अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के दौरान थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 जितेन्द्र कुमार यादव, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, हे0का0 रामाश्रय यादव, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, हे0का0 शेष नाथ पाण्डेय, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, हे0का0 अमित सिंह, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, हे0का0 मोहन खरवार, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, का0 अभिषेक आर्या, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र व हे0का0 राजेश पासवान, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>



0 Comments