ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 


गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त  गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना घोरावल के नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस द्वारा आज दिनांक 02.09.2026 को प्रभावी कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 208/2026, धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त चन्द्रशेखर उर्फ मखंचू मौर्य पुत्र छोटे लाल, निवासी पड़रिया, थाना सन्तनगर, जनपद मिर्जापुर, उम्र करीब 38 वर्ष को खुटहां बाईपास तिराहा से समय 06:35 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0 208/2026, धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र। मु0अ0सं0 63/2026, धारा 103(1), 238 बीएनएस, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र,  का0 मो0 आकिफ, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र,  का0 हरिश्याम, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र व  का0 शिवमंगल यादव, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments