भारतीय वन अधिनियम के तहत दो वारंटी गिरफ्तार
सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना बीजपुर पुलिस टीम द्वारा 02 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया,गिरफ्तार अभियुक्तू में1. नगीना पुत्र वंशी गुप्ता, उम्र करीब 56 वर्ष, निवासी ग्राम महरीकला, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र, के विरुद्ध मु0नं0 2580/08, धारा 5/26 F. Act से संबंधित वारंट निर्गत था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के घर पहुंचकर वारंट दिखाते हुए गिरफ्तारी का कारण बताया गया तथा समय करीब 07:42 बजे उसे हिरासत पुलिस में लिया गया, 2. राजेश पुत्र नथुनी प्रसाद, उम्र करीब 48 वर्ष, निवासी ग्राम पिण्डारी, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र, के विरुद्ध मु0नं0 1060/19, धारा W.M. Act से संबंधित वारंट निर्गत था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के घर पहुंचकर वारंट दिखाते हुए गिरफ्तारी का कारण बताया गया तथा समय करीब 08:38 बजे उसे हिरासत पुलिस में लिया गया।
गिरफ्तार शुदा दोनों वारंटी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया गया।गिरफ्तारी के दौरान,उ0नि0 राजेश कुमार सिंह, थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र, हे0का0 भानुप्रताप सिंह यादव, थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र, का0 देवकरन, थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
व का0 साहिल श्रीवास्तव, थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 new report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments