ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

कनहर बांध का एक फाटक आधा मीटर खुला, 500 क्यूमेक पानी की निकासी

 


कनहर बांध का एक फाटक आधा मीटर खुला, 500 क्यूमेक पानी की निकासी


बांध का जलस्तर 263.100 मीटर पहुंचा, जलस्तर नियंत्रित रखने के लिए की जा रही निकासी

(दुद्धी/ सोनभद्र) दुद्धी विकासखंड क्षेत्र के अमवार में स्थित निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना के बांध का जलस्तर बढ़ने के बाद बुधवार से एक फाटक खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। गुरुवार को बांध का जलस्तर 263.100 मीटर दर्ज किया गया।कनहर बांध के गेट नंबर-9 को करीब आधा मीटर खोलकर लगभग 500 क्यूमेक पानी की निकासी की जा रही है। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों के अनुसार, बुधवार से बांध के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण जलस्तर को नियंत्रित और संतुलित बनाए रखने के लिए एक फाटक खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बांध के जलस्तर और पानी की निकासी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments