759 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्ता गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बिटाई देवी पत्नी श्याम सुंदर, निवासी ग्राम पोड़ी, थाना विन्ध्यनगर, जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश, हाल पता राजा परसवार (बैगा बस्ती), थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र को 759 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 175/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट* के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार उपयुक्ता में
बिटाई देवी पत्नी श्याम सुंदर, निवासी ग्राम पोड़ी, थाना विन्ध्यनगर, जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश, हाल पता राजा परसवार (बैगा बस्ती), थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, को 759 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, 2. उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, 3. म0हे0का0 निधि, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, 4. का0 सत्यम कुमार सरोज, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, व 5. का0 अमन सिंह, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments