ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

हत्या के प्रयास के मामले में अभियुक्ता सहित दो अन्य वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 


हत्या के प्रयास के मामले में अभियुक्ता सहित दो अन्य वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 743/2026, धारा 109(1), 191(2), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस से सम्बन्धित 03  वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी की पहचान बनवारी पुत्र स्व0 बैजू, उम्र करीब 65 वर्ष, निवासी ग्राम करौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, 2. निशा पत्नी रामवृक्ष, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम करौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र व, 3. शीला पत्नी आनन्द, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम करौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र शामिल थी। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04.09.2026 को ग्राम करौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र में वादी पक्ष के साथ गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने की घटना के सम्बन्ध में दिनांक 05.09.2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी।

इसी क्रम में मुखबिर खास की सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा बढ़ौली से धर्मशाला की तरफ ओवरब्रिज के नीचे दबिश देकर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तों को दिनांक 20.09.2026 को समय करीब 10:35 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी के दौरान 1. उ0नि0 बृजेश सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।2. हे0का0 हेमन्त बारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।3. हे0का0 विष्णु शंकर उपाध्याय, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र व 4. म0हे0का0 चन्द्रकला, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments