ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

महाबीर मंदिर में स्वच्छता अभियान चला कर भक्तों ने श्रमदान सेवा का संदेश

 


महाबीर मंदिर में स्वच्छता अभियान चला कर भक्तों ने श्रमदान सेवा का संदेश


विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय महाबीर मंदिर परिसर में स्वच्छता को लेकर भक्तगणों द्वारा सुंदर पहल की गई। मंदिर परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से स्थानीय लोगों ने स्वयं श्रमदान कर साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व पंकज गुप्ता ने किया। इस दौरान भक्तों ने बताया कि आज से लगातार एक सप्ताह तक प्रतिदिन आधे घंटे श्रमदान कर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की जाएगी। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल की स्वच्छता केवल जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि सेवा और श्रद्धा का भी हिस्सा है।

अभियान के दौरान लोगों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई करते हुए आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। भक्तों ने कहा कि जहां सेवा और समर्पण की भावना होती है, वहां किया गया प्रत्येक कार्य पूजा के समान बन जाता है। उन्होंने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने स्वच्छता का जो बीड़ा उठाया था, हम सभी उसी संकल्प को साकार करने का प्रयास कर रहे हैं।

इस अवसर पर पंकज गुप्ता, राजेश गुप्ता, मन्नू केशरी, महेंद्र गुप्ता, नंदू , धरम चंद्र जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल, विनय जायसवाल, जमुना प्रसाद सहित अन्य स्थानीय भक्तगण मौजूद रहे और श्रमदान में भाग लिया।

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments