संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला वृद्ध का शव, पुलिस जांच में जुटी
म्योरपुर/सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के फाटपखना गांव में शनिवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर तिल के खेत में एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फाटपखना निवासी रामलखन (65) पुत्र स्व. दशरथ के रूप में हुई। वह घर में अकेले रहता था।
ग्राम प्रधान लक्ष्मन प्रसाद ने बताया कि रामलखन शुक्रवार को अपने 15 वर्षीय नाती के साथ घर से बाहर गया था। नाती शुक्रवार दोपहर घर लौट आया, जबकि रामलखन के घर नहीं पहुंचने पर किसी ने विशेष ध्यान नहीं दिया। शनिवार सुबह खेतों की ओर से गुजर रहे ग्रामीणों ने रामलखन को खेत में गिरा देखा। इसके बाद ग्राम प्रधान और परिजनों को सूचना दी गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्राम प्रधान की सूचना पर म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। मृतक के बड़े पुत्र धनेशर की तहरीर पर पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया वृद्ध की मौत गिरकर चोट लगने के कारण होना प्रतीत हो रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>

0 Comments