ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

राधा अष्टमी पर श्री बांके बिहारी मंदिर में गूंजे राधे-राधे के जयकारे : सजा राधा रानी का दिव्य दरबार

 


राधा अष्टमी पर श्री बांके बिहारी मंदिर में गूंजे राधे-राधे के जयकारे : सजा राधा रानी का दिव्य दरबार

- महाआरती और भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। नगर के रामलीला मैदान स्थित प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में शनिवार को श्री रासलीला समिति के तत्वावधान में राधा अष्टमी का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को भव्य रूप से सजाया गया और राधा रानी का अलौकिक व दिव्य दरबार सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक दिन पूर्व से ही अखंड भजन-कीर्तन और 'राधा नाम जप' के साथ हुई, जो शनिवार दोपहर 12 बजे तक निरंतर चलती रही। सुमधुर भजनों और संकीर्तन की तान पर मंदिर में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण 'राधे-राधे' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

दोपहर ठीक 12 बजे राधा रानी के प्राकट्य काल पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद भव्य महाआरती उतारी गई। जन्मोत्सव की खुशी में बच्चों ने केक काटा और आतिशबाजी कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इसके पश्चात मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। महाआरती के उपरांत भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर श्री रासलीला समिति के संरक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, राम प्रसाद यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता, धर्मेश सिंह, पवन जैन, राकेश कुमार गुप्ता, किशोरी सिंह, अविनाश कुशवाहा, सचिन गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, विजय कांत मिश्रा, प्रदीप जायसवाल, सुंदर केसरी, धीरज जलान, विनय कुमार पाण्डेय, अनिल पांडे, विनोद केशरी, राजेश सोनी, मनोज सिंह,सत्येंद्र कुमार पांडेय,संदीप चौरसिया, चंद्र भूषण पाण्डेय, नवीन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल सहित भारी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments