तीन दिन से लापता वृद्ध महिला का जंगल में शव, मिलने से मची सनसनी
डाला/सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहत्थी ग्राम पंचायत के टोला खरछनवा डोमाडांड के जंगल में तीन दिन से लापता बुजुर्ग महिला का शव मिलते ही सनसनी मच गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हर पहलुओं पर जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया।
बताया जा रहा है कि अपने मायके में रह रही 62 वर्षीय महिला तीन दिन पूर्व घर से लापता हो गई थी काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने बीते 24 सितंबर को हाथीनाला थाना पर उसके लापता होने की सुचना दी पुलिस द्वारा गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी कि रविवार को दोपहर बाद जंगल में मवेशी चराने गए चरवाहों ने मृत अवस्था में पड़ा उसका शव देख इसकी सूचना उसके घरवालों को दी सूचना मिलते ही मौके पर परिजनों द्वारा उसकी पहचान 62 वर्षीय दौली देवी पुत्री जगमोहन खरवार निवासी टोला खरछनवा डोमाडांड के रूप में की गई शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम द्वारा जांच पड़ताल के बाद अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। बताया गया कि मृतक महिला की शादी पाटी ग्राम पंचायत में अयोध्या प्रसाद खरवार से हुई थी पति की मौत के बाद विगत वर्षों से वह अपने मायके में रह रही थी।इस संबंध में हाथीनाला थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया तीन दिन से लापता वृद्ध महिला का शव जंगल में मिला है उसकी मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पत चला पाएगा।
Delhi 34 News report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments