ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

मिशन शक्ति अभियान पेज-05 के तहत छात्र-छात्राओं को दिए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

 


मिशन शक्ति अभियान पेज-05 के तहत छात्र-छात्राओं को दिए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी



सोनभद्र।

   ‘‘मिशन शक्ति” अभियान फेज-05 के तहत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह के नेतृत्व में महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज महिला थाना रॉबर्ट्सगंज द्वारा पुलिस लाइन चुर्क सभागार कक्ष में एन.वी.एम. पब्लिक स्कूल परासी रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र के छात्र एवं छात्राओं को नये कानूनों एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों यथा- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्ट के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया ।

Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari/ Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments