ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को ली परेड की सलामी, तत्पश्चात किया निरीक्षण-

 


पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को  ली परेड की सलामी, तत्पश्चात किया निरीक्षण-

शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़-


सोनभद्र।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार को परेड की सलामी ली,तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई । निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0 -112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी । तत्पश्चात पुलिस लाईन चुर्क में स्थित क्वार्टर गार्द पर तैनात सलामी गार्द को सलामी दी गयी। जिसपर महोदय द्वारा सलामी का अभिवादन स्वीकार किया गया । इस दौरान क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, कैन्टीन, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari/ Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments