ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय अधेड़ की हुई मौत, मचा कोहराम


 ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय अधेड़ की हुई मौत, मचा कोहराम

दुद्धी सोनभद्र ।कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनौरा गांव में ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई । घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है ।

 प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक रामसेवक पनिका (55)पुत्र स्व० बंशी पनिका निवासी वार्ड नं०9 धनौरा के पुत्र दिनेश कुमार ने बताया कि पिता जी किसी काम से घर से पाही(खेत) की तरफ जा रहे थे, तभी इसी बीच ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है ।उधर घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari/Vinod Mishra

Post a Comment

0 Comments