ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

रघुनाथपुर पूर्व कंपोजिट विद्यालय में लगेगी अंतरिक्ष प्रयोगशाला

 


रघुनाथपुर पूर्व कंपोजिट विद्यालय में लगेगी अंतरिक्ष प्रयोगशाला

अब इसरो से चलेगी बच्चों की क्लास


सोनभद्र।


देश के पिछड़े जिलों में गिना  जाने वाला सोनभद्र अब अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भी आगे बढ़ेगा सोनभद्र जिले के रावर्ट्सगंज तहसील विकासखंड घोरावल अंतर्गत पूर्व माध्यमिक कंपोजिट विद्यालय रघुनाथपुर में अंतरिक्ष प्रयोगशाला बनेगा यह मिर्जापुर मंडल का पहला सरकारी विद्यालय होगा जहां स्पेस लैब होगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के सेवानिवृत्ति वैज्ञानिक यहां नियमित दो घंटे अंतरिक्ष विज्ञान की ऑफलाइन व ऑनलाइन कक्षा संचालित कराएंगे यही नहीं ब्योमिका स्पेस प्राइवेट लिमिटेड विद्यालय के सात बच्चों के स्पेस एजुकेशन ट्रिप के लिए इसरो अहमदाबाद ले जाएगा स्पेस लैब में एस्ट्रोनॉमी प्रोजेक्ट किट हेक्साकॉप्टर ड्रोन किट माइक्रो ड्रोन स्काई ऑब्जरवेशन टेलीस्कोप प्रज्ञान स्केल मॉडल ग्रोवर सैटेलाइट मॉड्यूल सहित 42 संयुक्त उपलब्ध रहेंगे लैब के निर्माण पर पंचायत निधि से कुल 8.26 लाख रुपए खर्च होंगे और यह 15 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा।केंद्र सरकार से क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत चयनित यह विद्यालय पूरी तरह वातावरण अनुकूलित है स्मार्ट क्लास कंप्यूटर लैब सीसीटीवी वाईफाई जैसी सुविधाएं हैं।

ग्राम प्रधान परमेश्वर पाल ने बताया कि उच्च माध्यमिक विद्यालय रघुनाथपुर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। भूमिका स्पेस प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ एलन मस्क की कंपनी का दौरा हुआ यह संस्था इसरो से जुड़कर बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान की पढ़ाई के लिए तैयार करती है यहां के बच्चों की योग्यता क्षमता व वातावरण देखकर ब्योमिका की टीम ने विद्यालय को चयनित कर लिया है देशभर में रघुनाथपुर के साथ और पांच निजी विद्यालय भी चयनित किए गए हैं अंतरिक्ष विज्ञान की पढ़ाई करने वाले 15 होनहार छात्रों को प्रतिवर्ष कुछ दिनों के अध्ययन के लिए नाशा भी भेजा जाएगा डॉक्टर  सोमनाथ  इसरो अध्यक्ष  ने बताया कि गांव में स्पेस लैब बनने से यहां के बच्चों की प्रतिभा निखरेगी तथा जिले भर के बच्चों को यहां लाकर शिक्षा दी जाएगी वैसे भी रघुनाथपुर का यह विद्यालय जिले के अन्य सरकारी विद्यालयों की अपेक्षा वातानुकूलित एवं शिक्षा की दृष्टि से सुविधा युक्त है।

Delhi 34 news report by Vinod/ Mishra Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments